फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 1 की मौत आधा दर्जन घायल

Mon, 04 Feb 2019 01:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में सोमवार सुबह एक हादसे में अधेड़ की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


चित्रकूट में नयागांव थाना क्षेत्र के सती अनसुईया रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ओवरलोड ऑटो पलटने से अधेड़ की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ऑटो चालक जरूरत से ज्यादा सवारियां भर के जा रहा था। सवारियां अधिक होने की वजह से ही तेज रफ्तार ऑटो नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। ऑटो चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें