प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने कानपुर कांग्रेस कमेटी की टीम वाराणसी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कानपुर से 10 सदस्यीय दल पार्टी प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में प्रचार करने के लिए 15 मई को रवाना होगा।
17 मई को चुनाव प्रचार बंद होने तक शहर से गए कांग्रेसी, पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए वादों, मोदी सरकार की गलत नीतियों की घर-घर जाकर लोगों को जानकारी देंगे।