121 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन भागीदारी मार्च के 47वें दिन कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री तरुण पटेल ने यूपी के फतेहपुर जिले में बिंदकी तहसील के बाहर जनसभा की। संगठन मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार झूठी है। वर्तमान प्रधानमंत्री ने 2014 के लोकसभा चुनाव के समय में कहा था कि हम कालाधन लाकर प्रत्येक खाते में 15-15 लाख रुपये भेजेंगे। हुआ कुछ नहीं।
भाजपा सरकार की नोटबंदी के फैसले पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इससे व्यापार की कमर टूट गई है। आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा था कि नोटबंदी से इस देश को नौ लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों का शोषण करती है। उन्होंने कहा कि हम लोग महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों को अपनाते हुए कार्य कर रहे हैं।