तरक्की की दौड़ में हर वर्ग की हिस्सेदारी जरूरी
राय ने आगे कहा कि राहुल गांधी बार बार इस बात पर जोर देते हैं कि तरक्की की दौड़ में हर वर्ग की हिस्सेदारी जरूरी है। यही वजह है कि कांग्रेस पूरे देश में दलित बस्तियों में जाकर कांग्रेस हाथ देकर उन्हें आगे ले जाने के लिए प्रयास में जुटी है। कार्यक्रम के बाद राय ने पार्टी के दलित नेता मुकेश वाल्मकि के निवास पर दलित वर्ग के लोगों के साथ भोजन किया।
जाजमऊ गंगापुल से लेकर अनेक स्थलों पर हुआ स्वागत
कार्यक्रम से पहले शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, दक्षिण अध्यक्ष हरिकिशन भारती व जिला ग्रामीण अध्यक्ष अमित पांडेय के अलावा, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, सोहिल अंसारी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जाजमऊ गंगापुल से लेकर अनेक स्थलों पर स्वागत किया।