फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उप चुनाव में हमीरपुर सीट से निषाद बिरादरी पर कांग्रेस ने लगाया दांव, इन्हें बनाया प्रत्याशी

Sun, 01 Sep 2019 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरदीपक निषाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर में सदर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरदीपक निषाद को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी द्वारा नए चेहरे पर दांव लगाने से प्रत्याशी बनने की होड़ में शामिल अन्य लोगों को गहरा झटका लगा है। 
विज्ञापन


मौदहा तहसील क्षेत्र के नायकपुरवा इचौली निवासी हरदीपक निषाद ने बताया कि वर्ष 2010 में उसने वार्ड छह अरतरा सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। चुनाव जीतकर वह जिला पंचायत पहुंचे। बताया कि उसके कार्यकाल में दो जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित व गौरी मिश्रा हुईं।

स्नातक तक पढ़े हरदीपक निषाद ने बताया कि उसके एक पुत्र सागर व एक पुत्री जान्हवी है। बताया कि जिला पंचायत का चुनाव लड़ते समय ही वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। तबसे वह पार्टी की सेवा कर रहे हैं। रविवार को कांग्रेस हाईकमान ने उसे सदर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


घोषित प्रत्याशी ने भाजपा पर प्रहार कर कहा कि अर्थव्यवस्था की हालत दिनों दिन बदहाल होती जा रही है। कहा कि हिंदुस्तान पाकिस्तान ज्यादा दिन नहीं चलेगा। कहा कि गंगा व गाय पर राजनीति हो रही है। विकास कार्य ठप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें