फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस घंटे बाद मिला मगरमच्छ का छिपाया गया शव, गांव वालों ने मारकर मांस और अंग निकाल लिए थे

Sun, 01 Sep 2019 11:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मगरमच्छ का पेट फाड़ कर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर में यमुना तटवर्ती गांव अमिरतेपुर (गड़ाथा) में मारे गए मगरमच्छ का क्षत-विक्षत शव वन विभाग की टीम ने बीस घंटे बाद घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों से खोज निकाला। कार्रवाई के डर से गांववालों ने उसको पतावर की झाड़ियों के बीच छिपा दिया था।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए कानपुर प्राणी उद्यान भेजा गया है। शनिवार दोपहर यमुनापट्टी के अमिरतेपुर गांव के बाहर कुछ लोगों ने मगरमच्छ को घेरकर मारने के बाद उसका मांस और कीमती अंग निकालकर ले गए थे। वन विभाग की टीम शाम को घटनास्थल पर पहुंची तो मगरमच्छ का शव बरामद नहीं हुआ।

रविवार सुबह सहायक वन क्षेत्राधिकारी आरपी प्रजापति की अगुवाई में टीम फिर गांव पहुंची और शाम करीब 3.30 बजे झाड़ियों के बीच से शव खोज निकाला। सहायक वन क्षेत्राधिकारी आरपी प्रजापति ने बताया कि मगरमच्छ की हत्या करने वालों की पहचान कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अमिरतेपुर और पड़ोसी गांव बल्लाहन के लोगों का हाथ बताया गया है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें