फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कांग्रेस सेवा दल ने आयोजित किया ध्वज वंदन कार्यक्रम

Mon, 30 Jun 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। सिकंदरा विधानसभा के सिठमरा में कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने मासिक बैठक कर ध्वज वंदन कार्यक्रम किया। सेवा दल के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में विघटनकारी ताकतें समाज को बांटने का काम रही है। इससे समाज के लोगों को बचने की जरूरत है।
विज्ञापन

मासिक बैठक से पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। मुख्य अतिथि कश्मीर सिंह यादव रहे। कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप सिंह मुन्ना ने कहा कि जिसने कभी देश की आजादी में भाग नहीं लिया। अंग्रेजों का साथ दिया और मुस्लिम लीग के साथ मिलकर कई राज्यों में अपनी सरकार बनाई। इस तरह की देश व प्रदेश सरकार से सावधान रहने की जरूरत है।
ये लोग सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते है। कानपुर बुंदेलखंड सेवा दल के महासचिव राम औतार दीक्षित, अनिल कुमार गुप्ता, खुशी प्रसाद कुशवाहा, रामस्वरूप वर्मा, कनिका चौरासिया, अखिलेश, अशोक शुक्ला, रणजीत सिंह यादव, मुन्ना यादव, देवी रमन मिश्रा, विवेक पांडेय, ललुआ अवस्थी, जनार्दन मिश्रा, रमेश चंद्र चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें