लोकसभा चुनाव 2019 में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में खोई हुई सीटों पर फिर से अपनी धाक जमाने के लिए कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झौंक रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 24 अप्रैल को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में उन्नाव के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनसभा की तैयारियां जोरशोर से हो रही हैं। रविवार को एसपीजी ने सभा स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा के लिहाज से बिंदु चिंह्ति किए। इस दौरान जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। एसपीजी सोमवार को रिहर्सल करेंगी।
राहुल गांधी 24 अप्रैल यानी बुधवार को दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से सभा स्थल पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर रविवार को एसपीजी की टीम ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करने के बाद जीआईसी मैदान सभा स्थल और उधर जाने वाले रास्तों का जायजा लिया।