कानपुर। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती एवं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर बुधवार को कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से तिलक हाल में जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। वहीं, मोतीझील स्थित मौलाना आजाद के प्रतीक स्थल पर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश, जिला और नगर पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया।
पवन गुप्ता ने कहा कि मौलाना आजाद ने देश की शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष सैमुअल सिंह लकी ने कहा कि उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर राकेश साहू, रामशंकर राय, विनय पांडेय, इखलाक डेविड, जावेद जमील, चंद्रमणि मिश्रा, राजू कश्यप, देव राय, सुमित पंत, मेराज अहमद, अमित मौजूद रहे।