फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भैया दूज पर बाजारों में बरसी लक्ष्मी, 50 लाख का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दिवाली के बाद भैया दूज पर भी शहर के बाजारों में रौनक बरकरार रही। पर्व के दिन करीब 50 लाख रुपये के कारोबार का अनुमान है। महंगे मोबाइल, आईफोन और स्मार्ट वॉच की सबसे ज्यादा मांग रही। कारोबारियों के मुताबिक पूरे शहर में करीब 2500 स्मार्ट वॉच की बिक्री हुई। इसके अलावा मिठाइयों, गिफ्ट पैक और नमकीन की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन



ऑल इंडिया मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष नीरज वलेचा ने बताया कि इस बार दिवाली पर मोबाइल बाजार में शानदार कारोबार हुआ। धनतेरस से लेकर दूज तक 100 करोड़ रुपये से अधिक के मोबाइल बिके। पिछले साल दिवाली पर करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार पिछले दो वर्षों के मुकाबले भी अधिक बिक्री दर्ज की गई। 20 हजार रुपये की रेंज वाले 5जी मोबाइल और 1500 से 2000 रुपये तक की स्मार्ट वॉच ग्राहकों की पसंद बनी रहीं। उप्र नमकीन निर्माता संघ के अध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी के मुताबिक गिफ्ट आइटम और पैक्ड मिठाइयों की मांग अच्छी रही। नमकीन के साथ मठरी और चिप्स की भी बिक्री हुई। इस कारोबार से 25 से 30 लाख रुपये के व्यापार का अनुमान है।

आज से गुलजार होंगे थोक बाजार

दिवाली पूजन के बाद से बंद नयागंज सराफा, किराना, कलक्टरगंज और जनरलगंज कपड़ा बाजार समेत शहर के सभी प्रमुख थोक बाजार बृहस्पतिवार से खुल जाएंगे। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड स्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि सराफा बाजार भी खुलेगा। आने वाले दिनों में सहालगी खरीदारी से कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें