फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कांग्रेसियों ने उठाई विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के इस्तीफे की मांग, प्रेसवार्ता में लगाए गंभीर आरोप

Sat, 18 Jul 2026 09:10 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी के रामादेवी चौराहे पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद शनिवार को कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धर्मराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते धर्मराज सिंह चौहान - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान पर नाराजगी जताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। धर्मराज सिंह चौहान ने कहा कि शुक्रवार को वह अपने समर्थकों के साथ सतीश महाना के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने रामादेवी चौराहे पहुंचे थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उन्हें खींचते हुए ले गए। चौहान ने कहा कि वह पिछले 50 वर्षों से राजनीति कर रहे हैं और उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जैसे किसी अपराधी को ले जाया जा रहा हो।
विज्ञापन

धर्मराज सिंह चौहान ने कहा कि वह रघुवंशी क्षत्रिय समाज से आते हैं और उनके साथ हुआ व्यवहार केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे क्षत्रिय समाज का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान अनुग्रह प्रताप सिंह भोले, मानेश दीक्षित समेत कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें