फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी घमासान: कांग्रेसी नेता ने पीएम मोदी पर दिया बड़ा बयान, बोले सरकार की आंखों में है मोतियाबिंद

Sun, 10 Mar 2019 10:25 PM IST
Vikas Kumar यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
देश की जनता बदलाव चाहती है। जेल से लेकर सड़क तक अपराधी तांडव मचा रहे हैं। सरकार की आंखों में मोतियाबिंद है। जनता 2019 में ऑपरेशन करने जा रही है। प्रदेश में अर्द्ध सैनिक बलों को लगाकर चुनाव कराया जाए।
विज्ञापन


यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने रविवार को वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ताबड़तोड़ शिलान्यास करने से केंद्र और प्रदेश सरकार की हताशा ही नजर आती है। कुछ योजनाएं पहले शुरू हो गईं होती तो शायद धरातल पर आकार के रूप में नजर आतीं और उनकी पूरी होने की संभावनाएं भी बनती लेकिन ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कई शहरों में किए गए शिलान्यास लोगों को भ्रमित करने के लिए किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्व सरकारों से कोई अनुभव नहीं लिया और न ही मुख्यमंत्री ने उन्हें बताने का प्रयास किया कि चुनाव के समय शिलान्यास करने से कोई भी चुनाव में विजय प्राप्त नहीं कर सका।

बल्कि पूरे कार्यकाल के दौरान सिर्फ समीक्षा ही करते रहे। भाजपा सांसद केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद जिले में कोई बड़ा पूंजी निवेश नहीं करा पाए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री तो सिर्फ रंग बदलने में लगे हैं, जबकि प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। 

प्रवक्ता अशोक सिंह ने मुलायम सिंह यादव एंव अखिलेश यादव के बारे में कहा कि जिस जनपद ने प्रदेश को दो-दो मुख्यमंत्री दिए बावजूद इसके रोजगार के नाम पर जनता को सिर्फ सपने दिखाए गए। हालात यह हैं कि जनपद के युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ा। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष मो.राशिद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें