फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता बाेले, काेई दलित महिला नहीं हाेगी जाे हमारे बेडरूम तक न अाई हाे

Fri, 04 Nov 2016 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व सांसद अाैर प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम पाल
विज्ञापन
एक तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी काे फिर से मेन फेम में लाने की काेशिश कर रहें हैं वहीं दूसरी अाेर उनके पार्टी के वरिष्ठ नेता अाैर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम पाल ने दलित महिलाअाें के लिए विवादित बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। नई दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में गुरुवार को कानपुर के बड़े चौराहे पर धरना-प्रदर्शन कर रहे पूर्व सांसद राजाराम पाल की जुबान फिसल गई। मीडिया को बयान देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में दलित महिलाओं से भेदभाव नहीं किया जाता है। इन महिलाओं को हमारे घर के अंदर ही नहीं, बेडरूम तक आने की इजाजत है। यहां ऐसी कोई महिला नहीं है, जो हमारे बेडरूम तक न आई हो।
विज्ञापन

  बयान पर भाजपा ने कसा तंज राजाराम पाल का विवादित बयान जैसे ही साेशल मीडिया पर वायरल हुअा वैसे ही विपक्षी पार्टियों कांग्रेस काे अाड़े हाथाें लेना शुरू कर दिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने राजाराम पाल के इस बयान काे कांग्रेस की कुंठित मानसिकता बताई। उन्हाेंने मांग किया की अगर पूर्व सांसद के इस बयान पर राहुल गांधी जवाब दें। साथ में राजाराम पाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर उन्हें भेज भिजवाएं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें