कानपुर। भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के 10 प्रतिशत कमीशन लेने के कबूलनामे का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दल लगातार विरोध कर रहे है। रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से किदवई नगर विधानसभा के जूही क्षेत्र में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
जिस पर्चें पर लोगों का हस्ताक्षर लिया जा रहा था उसमें लिखा था कि यदि आप विधायक के कमीशन लेने को क्षेत्र में विकास ठप्प पड़े रहने और टूटी सड़कों का कारण मानते हैं तो हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा बनें। उनका दावा है कि काफी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर किए। बताया कि हस्ताक्षर की प्रतियां राहुल गांधी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और मुख्यमंत्री को भेजी जाएंगी। मांग की है कि इस बयान के लिए विधायक पर कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर अतीक अहमद, प्रतिभा अटल पाल,दीपक त्रिवेदी बल्ली,सीता अग्निहोत्री,पूजा भारद्वाज,रौशनी चौधरी,अजय प्रकाश तिवारी,अनुराग गुप्ता,कमला कांत तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। ब्यूरो