फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कांग्रेस ने लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में किया सत्याग्रह

Fri, 20 Feb 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला कांग्रेस समिति कानपुर देहात ने गुरुवार अकबरपुर स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे सत्याग्रह किया। यह सत्याग्रह लखनऊ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सत्याग्रह में बैठे जिलाध्यक्ष अंबरीष सिंह गौर ने कहा कि ऐसी घटना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति ने राजधानी लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम रखा था। यह मनरेगा बचाओ अभियान के तहत एक शांतिपूर्ण पदयात्रा थी। सरकार ने इस विरोध मार्च को लाठीचार्ज कर रोकने का प्रयास किया।
इस घटना में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई कार्यकर्ता और नेता घायल हो गए। सरकार के इस दमनकारी कृत्य के विरोध में अकबरपुर में यह सत्याग्रह किया गया। कहा कि जनता के हित के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। किसी भी तरह से उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस सत्याग्रह में कांग्रेस के कई नेतागण शामिल हुए। उन्होंने सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए। यहां विमल शुक्ला, केजी, पांडेय, रमाकांत शुक्ला, मनोरमा संखवार, बसंत लाल, बृजेंद्र यादव, गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें