फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां सिमटती चली गई कांग्रेस की जमीन, रनर पोजीशन के भी लाले पड़ गए

Sun, 29 Jan 2017 06:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- 1991 के चुनाव से घटने लगा था वोट प्रतिशत
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज की राजनीति में कांग्रेस का स्वर्णयुग 1980 के विधानसभा चुनाव तक देखने को मिला है। यहां पर तीन विधानसभा सीटों में तो सीटों पर कांग्रेस के दिग्गजों ने जीत हासिल की थी। इसके बाद से कांग्रेस का वोट प्रतिशत घटता चला गया। हम बात कर रहे हैं यूपी की इत्रनगरी कहलाने वाले कन्नौज जिले की। 
विज्ञापन


आज कन्नौज जिले में कांग्रेस की हालत इतनी पतली हो चुकी है कि उसे चुनावी जंग में बाहर मान लिया गया है। अगर आप कांग्रेस के चुनावी विश्लेषणों पर नजर डाले तो सदर विधानसभा में कांग्रेस ने अंतिम जीत 1985 के चुनाव में दर्ज कराई थी। इस चुनाव में बिहारी लाल दोहरे चुनाव जीते थे। इसके बाद से सदर विधानसभा में कांग्रेस का हर वार खाली निकला। जीत हासिल करना तो दूर प्रत्याशी को रनर पोजीशन के भी लाले पड़ गए। 1985 में कांग्रेस का 49.99 फीसदी का वोट बैंक 2012 के चुनाव में सिमटकर 2.35 रह गया।

वहीं छिबरामऊ विधानसभा सीट से 1985 में कांग्रेस ने अंतिम बार जीत का स्वाद चखा था। इस सीट पर कांग्रेस के संतोष ने 34.52 फीसदी मत पाकर जीत हासिल की थी। इसके बाद से कांग्रेस की चुनावी जमीन लगातार सिमटती चली गई। साल 2012 के चुनाव में कांग्रेस का वोटबैंक छिबरामऊ विधानसभा में 4.31 फीसदी ही रह गया।
विज्ञापन


तत्कालीन उर्मदा व वतर्मान में तिर्वा सीट पर कांग्रेस की अंतिम जीत 1980 के चुनाव में कुंवर योगेंद्र सिंह के नाम दर्ज है। इस चुनाव में योगेंद्र सिंह ने 41.29 फीसदी मत हासिल किए थे। कांग्रेस के वोटबैंक का यह प्रतिशत साल 2012 के चुनाव में गिरकर 6.56 फीसदी ही रह गया था। साल 2012 के चुनाव कांग्रेस के लिए किसी शर्मनाक पराजय के कम नहीं थे। खिसकती जमीन और घटते जनाधार के चलते कांग्रेस ने इस बार चुनावी समर के कन्नौज में किनारा कर लिया है।
विज्ञापन

---------------------------------------------
विधानसभा- कन्नौज
साल            घटता वोट बैंक
1985            49.99 (जीत)
1991            16.4
1993            2.81
1996            ----    
2002            1.61
2007            1.76
2012            2.35
------------------------------------------
विधानसभा- छिबरामऊ
साल        वोट बैंक
1985        34.52(जीते)
1989        24.09
1991        11.94
1993        10.92
1996        ---
2002        4.31
2007        5.06
2012        4.31
-------------------------------------
विधानसभा- तिर्वा
साल        वोट प्रतिशत
1980        41.09
1985        40.73
1989        34.41
1991        31.19
1993        8.98
1996        ----
2002        2.47
2007        10.31
2012        6.56
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें