फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कांग्रेस को बांग्लादेश और म्यांमार से आए घुसपैठियों की चिंता, पूर्व उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने विपक्षी दलों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इसका विरोध कांग्रेस इसलिए कर रही है कि उसे देश के नागरिकों की नहीं बल्कि बांग्लादेश और म्यांमार से आए घुसपैठियों की चिंता है जो अवैध रूप से मतदाता सूची में शामिल हो गए हैं। वह शुक्रवार को महानगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दाैरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसआईआर मोदी सरकार का बड़ा फैसला है। केंद्र सरकार का यह निर्णय घुसपैठियों को बाहर करने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। कांग्रेस की पिछली सरकारों में भी इसी तरह की प्रक्रियाएं हुई हैं। आज जब मोदी सरकार देशहित में यह कार्य कर रही है तो विपक्षी दलों को दिक्कत हो रही है। बिहार विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि वहां एनडीए की सरकार बनने जा रही है। विपक्षी दलों में इसी बात की घबराहट है। ऐसे में यह लोग प्रधानमंत्री मोदी पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जीएसटी में छूट पर उन्होंने कहा कि सरकार का यह बड़ा कदम है। इससे कारोबारियों के साथ आम जनता को भी फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें