कानपुर में वाेटिंग के दाैरान जगह-जगह हंगामे की सूचना अाती रही। किदवई नगर के बर्रा नई बस्ती स्थित सुधा देवी इंटर काॅलेज में फर्जी वाेटिंग का अाराेप लगाते हुए भाजपा अाैर कांग्रेस कार्यकर्ता अापस में भिड़ गए। काफी देर तक दाेनाें पार्टी के कार्यकर्ताअाें के बीच नाेकझाेक चलती रही। इस बीच पुलिस ने माैके पर पहुंच पर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
कैंट विधानसभा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल हैरीसगंज बूथ नंबर 75 पर एक 12 साल के लड़के के वाेट डालने की बात सामने अाई। इसकाे लेकर भी भाजपा अाैर कांग्रेस के कार्यकर्ता अापस में भिड़ गए। किसी तरह लाेगाें काे शांत कराया गया।