फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया दो करोड़ हस्ताक्षर करा राष्ट्रपति को सौंपने का एलान, केशव मौर्य बोले उनके पास इतने लोग नहीं

Thu, 24 Dec 2020 04:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को कानपुर पहुंचे। केशव मौर्य कानपुर में दो दिन के प्रवास पर आए हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 79 सड़कों का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन


केशव मौर्य शुक्रवार को होने वाली भाजपा की समन्वय बैठक और किसान संमेलन में भी हिस्सा लेंगे। कानपुर सर्किट हाउस में ठहरे केशव मौर्य ने बताया की प्रदेश सरकार ने कानपुर सर्किट हाउस का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर करने का फैसला किया है।

दिल्ली में किसान बिल के विरोध में सिंघू बार्डर पर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में राहुल गांधी और प्रियंका के पैदल मार्च करने के सवाल पर केशव मौर्य ने कहा कांग्रेस झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन है। वो झूठ फैला कर किसानों को भ्रमित कर रही है। उसके पास किसानों के लिए कोई एजेंडा नहीं है।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस नेता के दो करोड़ लोगों के हस्ताक्षर करा कर राष्ट्रपति को देने के एलान पर केशव मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास तो इतने लोग ही नहीं है। वो कहा से इतनी बड़ी संख्या जुटा पाएंगे। 

आप नेता मनीष सिसोदिया के आगामी यूपी चुनाव में आने के सवाल पर केशव ने कहा मनीष सिसोदिया आएं या सभी विपक्षी एक हो जाएं। आने वाले चुनाव में भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

वहीं मनीष सिसोदिया के यूपी के स्कूलों को दिल्ली के स्कूलों जैसा बनाने के बयान पर चुटकी लेते हुए मौर्य ने कहा जितनी दिल्ली की कुल आबादी है उतने तो यूपी में छात्र-छात्राएं है। सभी छात्र-छात्राओं के सुनहरे भविष्य के लिए यूपी सरकार कई योजनाएं चला रही है।

केशव मौर्य ने बताया कि प्लास्टिक के कचरे से मुक्ति पाने के लिए अब प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में प्लास्टिक के कचरे से सड़क निर्माण करने का फैसला किया है। पहला चरण में 1500 किलोमीटर का है। जिसमें कानपुर भी शामिल है। 

मौर्य ने कहा कि यूपी में बोर्ड परीक्षाओं में टॉप 20 में आने वाले छात्र-छात्राओं के घर तक सड़क बनाने की योजना में काम चल रहा है। इसी को आगे बढ़ाते हुए सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के टॉप 20 स्टूडेंट को भी शामिल किया गया है। अब इस योजना में जिस स्कूल में टॉपर बच्चे पढ़ रहे हैं उस स्कूल तक भी सड़क का निर्माण किया जाएगा। 

वहीं कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मेडल लाता है तो उसके घर तक भी सड़क बनेगी। खिलाड़ियों के नाम से बनने वाली सभी सड़के मेजर ध्यानचंद विजय पथ कहा जाएगा। इसी तरह देश की सीमाओं पर लड़ते हुए यदि कोई सैनिक शहीद होता है तो उसके घर तक भी सड़क बनेगी। जिसे जय हिंद वीर पथ कहा जाएगा। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें