फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: कई महिलाओं से थे किसान के संबंध, हत्या के बाद गांव में माहौल खराब होने की आशंका में फोर्स तैनात

Thu, 24 Dec 2020 04:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया के जमालीपुर गांव में हुई किसान की हत्या के मामले में जांच में जुटी पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। उधर जांच के दौरान मिली जानकारी में मृतक के कई महिलाओं से संबंध की बात सामने आई है।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस हिरासत में मौजूद लोगों के अलावा और लोगों की तलाश में जुटी हुई है। जमालीपुर गांव निवासी राणा (52) की हुई हत्या के मामले में एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि किसान की गोली मारकर की गई हत्या को लेकर कई लोगों से पूछताछ की गई।

जिसमें मृतक के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने की बात प्रकाश में आई है। घटना की जांच के दौरान अभी तक काफी तथ्य हाथ लगे हैं। हालांकि अभी जांच चल रही है। जिसमें बहुत कुछ और जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


वहीं हत्या में प्रयुक्त असलहा की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश करने में जुटी हुई है। गांव में माहौल खराब होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रयास है जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें