फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भाग संख्या व क्रमांक संख्या अलग- अलग होने से बन रही भ्रम की स्थिति

Fri, 28 Nov 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। तहसील क्षेत्र के एसआईआर के तहत कई गांवों की वोटर लिस्ट में पुनरावृत्ति होने और दोनों सूचियों में भाग संख्या व क्रमांक संख्या अलग-अलग दर्ज है। किसी एक सूची में नाम न दर्ज होने से मतदाता फार्म भरने में ग्रामीणों के बीच भारी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। मतदाता जागरूकता शिविरों में पहुंच रहे लोगों ने शिकायत की कि दो भाग संख्याओं के चलते यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि सही प्रविष्टि किसे माना जाए।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार, पीसीसी सदस्य शगीर अहमद ने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर पूरी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सलेमपुर, मौजपुर, डेरापुर, जिगनिस सहित अनेकों गांव की वर्ष 2003 की दो- दो मतदाता सूचियां उपलब्ध हैं। दोनों मतदाता सूचियों में नाम पता एक है लेकिन भाग संख्या अलग-अलग है। किसी लिस्ट में कुछ मतदाताओं के नाम नही हैं। जबकि उसी वर्ष की दूसरी मतदाता सूची में नाम दर्ज है।
इसमें मतदाताओं को मतदाता फार्म भरने के दौरान लगातार दिक्कतें आ रही हैं। इसलिए प्रशासन द्वारा सही निर्देशन जारी किया जाना आवश्यक है, ताकि आम मतदाता बिना किसी परेशानी के अपना फार्म भर सकें। तहसीलदार ने बताया कि समस्या के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्य सुधार की प्रक्रिया की जा रही है। शिकायत करने के दौरान राम औतार दीक्षित, अजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें