कानपुर में होगा गंगा यात्राओं का संगम
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महानगर गंगा यात्रा के बाद एक बार फिर कानपुर गंगा स्वच्छता अभियान का केंद्र बनने जा रहा है। 31 जनवरी को बैराज स्थित अटल घाट पर गंगा यात्राओं का संगम होगा। यात्रा की तैयारी को लेकर लखनऊ में जलशक्ति मंत्रालय में बैठक हुई।
इधर, शहर में डीएम ब्रह्मदेव राम तिवारी के नेतृत्व में गंगा यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया। तय हुआ कि बिजनौर और बलिया से 27 जनवरी को गंगा यात्राएं शुरू होंगी जो कानपुर पर आकर खत्म होंगी।
लखनऊ में हुई बैठक में जल शक्ति मंत्री महेंद्र नाथ सिंह के हवाले से बताया गया है कि बिजनौर के गांव सबलगढ़ से यात्रा लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आएंगे। इसी तरह बलिया की यात्रा को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।