फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: दो पक्षों में संघर्ष, गोली लगने से किशोर समेत तीन घायल

Thu, 27 Aug 2020 09:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज इलाके के सफीपुर गांव में दो पक्षों में पथराव के साथ फायरिंग हुई। तोड़फोड़ भी की गई। इस दौरान सीने में गोली लगने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पथराव में परिवार के दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने पथराव कर रिश्तेदारों की कार तोड़ दी। दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।  पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली इलाके के सफीपुर में निसार के घर गुरुवार को कुछ रिश्तेदार आए थे। यह कार खड़ी कर निसार के घर पैदल जाने लगे। इसी दौरान पड़ोसी उस्मान के घर की नाली से गंदा पानी गिर रहा था। कपड़े खराब हो जाने से रिश्तेदारों ने पानी बंद करने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस पर महिलाएं गाली-गलौज करने लगीं। इसी बीच निसार और परिवार के लोग पहुंच गए।  दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ मारपीट होने लगी। मामला बढ़ने पर इनमें पथराव होने लगा। दोनों पक्षों से फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान निसार के 17 वर्षीय भतीजे कामरान पुत्र जहरुद्दीन के सीने में गोली लग गई। परिवार के आजम और उसके पिता समीद पथराव में घायल हो गए। उस्मान के परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों की कार तोड़ने के साथ दरवाजे पर रखा तख्त तोड़ दिया।

दरवाजा तोड़कर निसार के घर में घुसने का प्रयास किया। इसी दौरान मझपुरवा चौकी प्रभारी कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस बल ने लाठियां पटक कर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ कर तितर-बितर किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

दोनों पक्षों में तीन बार चल चुकीं गोलियां
गांव में निसार और उस्मान के बीच कई सालों से रंजिश चल रही है। चुनाव के दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी। एक माह पहले जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच दो बार गोली चल चुकी है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें