फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर से एसओ की नजदीकी की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। राजपुर थाने में एसओ व पुलिस कर्मियों के साथ फोटो खिंचवाने वाले हिस्ट्रीशीटर से पुलिस की नजदीकी की पुष्टि हो गई है। आरोपी पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। फिलहाल वो इस समय पुलिस की सेवा में थाने में रहता है। 25 दिसंबर को एक सिपाही के जन्मदिन मनाने में हिस्ट्रीशीटर की एसओ के साथ फोटो वायरल हुई थी। एसपी ने सीओ से जांच कराई तो एसओ से उसकी नजदीकी साबित हुई है।
विज्ञापन

25 दिसंबर को राजपुर थाने में सिपाही अर्जुन चौधरी का जन्मदिन मनाया गया था। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर कस्बा के ही रहने वाले अनिल कुमार उर्फ कल्लू की ग्रुप फोटो वायरल हुई थी। फोटो में एसओ कपिल दुबे के साथ थाने के अन्य पुलिस कर्मी खड़े हैं। फोटो वायरल होने पर लोग एसओ की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे। इसके बाद एसपी केशव कुमार चौधरी ने सीओ सिकंदरा रविकांत गौड़ को जांच सौंपी थी। उनसे 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी थी।
सीओ ने मंगलवार को रिपोर्ट एसपी को भेज दी। सूत्रों की माने तो सीओ की जांच में पुष्टि हुई है कि हिस्ट्रीशीटर अधिकांश समय थाने में रहता था। उस पर मारपीट, आर्म्स एक्ट, जान लेवा हमला के अलावा गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस के संरक्षण में रहने के चलते हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध लोग आवाज नहीं उठाते हैं। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि बताया कि जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें