देश के मिसाइल मैन व पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर विकास भवन में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कबीना मंत्री, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर मंगलवार को विकास भवन सभागार में शोकसभा हुई। प्रदेश के रेशम एवं वस्त्र उद्योग मंत्री शिवकुमार बेरिया सहित जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह व पुलिस अधीक्षक सभाराज सिंह ने गहरा दुख व शोक व्यक्त किया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि डा. कलाम ने देश व समाज को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाकर समृद्धशाली बनाने में अहम भूूमिका निभाई है।
मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आशुतोष कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवशंकर गुप्ता, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा, आरए सिंह, जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्रा, पीडी विवेक त्रिपाठी, उपकृषि निदेशक रमाकांत तिवारी, जिला कृषि अधिकारी रामसजीवन ने भी पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की।
सदर विधायक रामस्वरूप सिंह गौर, भोगनीपुर विधायक योगेंद्रपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव उर्फ कल्लू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला यादव व उनके पति रामसिंह, मैथा ब्लाक प्रमुख रंजू यादव आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम के निधन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। बीएसए सच्चिदानंद यादव व कार्यालय कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।