फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों का हाल: प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का नाम तक नहीं बता पाए आठवीं के छात्र

Tue, 12 Apr 2022 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कक्षा आठ के बच्चों से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का नाम पूछा तो वे नहीं बता सके। 9वीं व 11वीं के बच्चे पहाड़ा भी नहीं सुना पाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरकारी स्कूलों के आठवीं कक्षा के छात्रों को प्रधानमंत्री तक का नाम नहीं पता है। यह खुलासा हुआ एसडीएम (न्यायिक) के निरीक्षण में। एसडीएम राजीव उपाध्याय ने मंगलवार सुबह 9 बजे संविलियन विद्यालय शास्त्री नगर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कक्षा आठ के बच्चों से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का नाम पूछा तो वे नहीं बता सके। 9वीं व 11वीं के बच्चे पहाड़ा भी नहीं सुना पाए। प्रधानाध्यापक सीमा साहू अनुपस्थित मिलीं जबकि रजिस्टर में उनकी हाजिरी लगी थी। सहायक अध्यापिका सारिका शुक्ला, अंजू वर्मा और चंद्र प्रभा शर्मा बोर्ड परीक्षा ड्यूटी की वजह से 24 मार्च से ही विद्यालय आईं ही नहीं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि शंकर भी अनुपस्थित थे। 158 में 61 बच्चे ही मौजूद मिले। रावतपुर नवीन स्थित सरकारी विद्यालय में ताला लगा मिला। दोनों स्कूल में गैर हाजिर शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए एसडीएम ने डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें