फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंख से जानें अपना भविष्य

Wed, 28 Sep 2016 10:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शंख से भविष्य बताने वाले पंडित सीताराम त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कभी आपने सुना है कि शंख भी आपका भविष्य बता सकता है। यदि नहीं तो ‘अमर उजाला’ और पद्मेश इंस्टीट्यूट आफ वैदिक साइंसेज के सहयोग से 5 अक्तूबर को होटल लैंडमार्क में होने वाले महिला ज्योतिष सम्मेलन में देखें।
विज्ञापन

पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि सम्मेलन में भीलवाड़ा के महर्षि पंडित सीताराम त्रिपाठी आएंगे। इनकी विशेषता है कि वह शंख के माध्यम से भविष्य बताते हैं। साथ ही बताएंगे कि कैसे शंख बजाने से कई जटिल बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। महिला ज्योतिष श्रुति द्विवेदी भी होंगी, जो कई चैनलों पर अपनी की गई भविष्यवाणियों से सुर्खियों में रही हैं। श्रुति टैरोकार्ड, फ्रेश रीडर, अंक ज्योतिष के माध्यम से भविष्य की जानकारी करती हैं।
इस 63वें राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन में देश की नौ शीर्ष महिला ज्योतिषियों को शिखर सम्मान से नवाजा जाएगा। महासम्मेलन में 2017 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा होगी। सम्मेलन सुबह 10 से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 4 से 6 बजे तक दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन गुजैनी में अपनी जन्मकुंडली ज्योतिषियों को दिखा सकेंगे। यहां देश के जाने माने ज्योतिषियों से अपने भविष्य की जानकारी कर सकते हैं। इसके लिए ‘अमर उजाला’ की उस दिन की प्रति लाना अनिवार्य होगा। इसके बिना जन्मकुंडली, हस्तरेखा नहीं देखी जाएगी। देशभर के शिखर ज्योतिष हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें