मोतीझील कारगिल पार्क में प्रेमी संग पकड़े जाने पर किशोरी ने झील में कूदकर जान देने का प्रयास किया। पार्क में घूम रहे लोगों ने किसी तरह उसे पकड़ा। इस बीच प्रेमी मौके से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब चार बजे नौबस्ता निवासी किशोरी को किसी लड़के के साथ घूमते हुए उसके घर की महिलाओं ने पकड़ लिया। इस पर किशोरी हाथ छुड़ाकर झील में कूदने के लिए दौड़ पड़ी। वहां मौजूदा लोगों ने किसी तरह किशोरी को पकड़ा और परिजनों के सुपुर्द किया। थानाध्यक्ष पीएन बाजपेई का कहना है कि फिलहाल थाने पर किसी ने सूचना नहीं दी है।