फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एमएलसी के सामने बिजली, पानी की रखी शिकायतें, निस्तारण के निर्देश

Sat, 26 Jul 2025 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
कार्यालय में शिकायत सुनते एमएलसी अरुण पाठक। - फोटो : स्रोत स्वयं
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती के जिला पंचायत परिसर स्थित कार्यालय में स्नातक एमएलसी अरुण पाठक ने शुक्रवार को जनसुनवाई चौपाल लगाई। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, सड़क से संबंधित शिकायतें की। जिस पर उन्होंने अधिकारियों से निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एमएलसी के सामने अकबरपुर, रूरा, रनियां, पुखरायां से पहुंचे लोगों ने बताया कि बारिश का समय है। जरा सी बारिश होने पर घंटों के लिए बिजली गुल हो जाती है। समय से फाल्ट ठीक नहीं किए जा रहे हैं। वहीं सड़कों को लेकर कहा कि कई जगह की सड़क खराब हो गई है। आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं गांव में बनकर तैयार हुई पानी की टंकियों से नियमित आपूर्ति न किए जाने की शिकायत हुई। इस पर एमएलसी ने मौके से अधिकारियों से बात कर निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके बाद वह आरएसएस अकबरपुर के नगर संघ चालक राहुल तिवारी के पिता विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रहे राम महेश तिवारी निधन की जानकारी पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे। यहां से वह रसधान में हरमोहन मिश्रा के आवास पर स्नातक मतदाताओं के साथ बैठक की। इस दौरान जिला महामंत्री बबलू शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, महेश चौहान, विधायक प्रतिनिधि बालजी शुक्ला, अरविंद कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी मीनू, आशीष मिश्रा, राकेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें