मलासा कार्यालय में बीईओ काे शिकायती पत्र सौंपते देंवेद्र सिंह।
- फोटो : स्रोत शिक्षक
पुखरायां। मलासा ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी को शिक्षकों ने समस्याओं के निस्तारण का प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें लिपिक पर आरोप लगाते हुए छह बिंदुओं पर आधारित शिकायत की है।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ मलासा इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने शिक्षकों के साथ शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन कार्यालय पहुंच कर बीईओ आनंद भूषण को पत्र सौंपा। बताया कि 29 जनवरी 2024 को उपेंद्र कुमार, स्मृति सचान, मिथला कुमारी, रमाशंकर त्रिपाठी की चयन वेतन की पत्रावली लिपिक ने रिसीव की थी। जिनका अभी तक भुगतान नहीं किया गया। उपेंद्र कुमार के चयन वेतन बिल बीईओ के द्वारा चार जुलाई 2025 को हस्ताक्षर होने के बाद लिपिक के अपने पास रखे हैं।
इसके अलावा अरूणा झां, रामनरेश, रवींद्र कुमार, पूजा सचान की एरियर शिप्रा सचान का चिकित्सकीय एरियर की पत्रावली 23 मई को लिपिक को प्राप्त हो गई। दो माह बीत जाने के बाद भी निस्तारण नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि कार्यालय लिपिक का शिक्षकों के प्रति सकारात्मक व्यवहार नहीं है। बीईओ आनंद भूषण ने बताया कि प्रकरणों की जांच कर उच्चाधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। पदाधिकारी चंद्रपाल यादव, नवजोत सिंह यादव सहित शिक्षक मौजूद रहे।