फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, निस्तारण के निर्देश

Sun, 14 Dec 2025 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। तहसील सभागार में शनिवार को एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्या को बताया। जिसे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

अपना दल के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन लंबे समय से संचालित न किए जाने की बात कही। कहा कि मशीन के बंद होने से क्षेत्र के निजी पैथोलॉजी केंद्र मानक विहीन ढंग से चलाए जा रहे हैं। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ता है। आयोग सदस्य ने सीएमओ से फोन पर वार्ता कर मशीन को शीघ्र चालू किए जाने को कहा। लापरवाही बरते जाने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।
अपना दल के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि वार्ड-8 नेहरूनगर में पुलिया व नाली का निर्माण न होने से जल निकासी की समस्या रहती है। जलभराव होने से संक्रामक बीमारी फैलने का डर रहता है। इसके अलावा पंचायत घर में सचिव के न बैठने व तहसील स्तर के आपूर्ति विभाग में राशन कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

आयोग सदस्य ने संबंधित विभाग के अधिकारी को शिकायत निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके बाद आयोग सदस्य ने कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं के दुरुस्त मिलने पर कर्मचारियों की सराहना की। एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शिवदर्शन सिंह, सीओ आलोक कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता, बीडीओ विपुल विक्रम सिंह, ईओ कुलकमल सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें