फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के लिए चमनगंज थाना सील, सात पुलिसकर्मी क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर।  हवालात में बंद आरोपी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को चमनगंज थाना 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। थाने के दो दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। थाना सैनिटाइज किया गया है। घटना के बाद से थाने के पुलिसकर्मी दहशत में हैं। चमनगंज इंस्पेक्टर राजबहादुर सिंह ने पशु तस्करी के चार आरोपियों को गुरुवार रात तमशीर उर्फ सद्दाम, इसरार, इमरान और हैदर शकील को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ करने के बाद थाने की हवालात में चारों को बंद किया गया था। शुक्रवार सुबह जब कोरोना सैपल की जांच रिपोर्ट आईं तो उसमें हैदर की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी हुई तो वह सकते में रह गए। आनन-फानन में उसे हैलट के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया और अन्य तीन आरोपियों को अस्थाई जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक 12 मई को आरोपी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। ऐसे में गिरफ्तार और पूछताछ करने वाली टीम के सात पुलिसकर्मी क्वारंटीन किये गए हैं। इसमें हलीम कॉलेज चौकी इंचार्ज तनवीर अहमद, दरोगा प्रमोद कुमार, सिपाही मोहम्मद सारिक, कुंदन सरोज, सहजवीर और विवेक कुमार वरुण शामिल हैं। फिलहाल थाने को एक दिन के लिए सील कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन का काम जारी है। किसी को भी थाने में प्रवेश और वहां से बाहर निकलने क अनुमति नहीं है। संपर्क में आए 18 लोग क्वारंटीन सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। फिलहाल अभी तक 18 लोगों को ट्रेस किया गया है। इनको क्वांरटीन कराया गया है। सैंपल जांच के लिए लिए जा रहे हैं। इसमें से दो ऐसे लोग हैं जो सबसे अधिक मरीज के संपर्क में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें