फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी: 72 घंटे के भीतर दर्ज कराई शिकायत, खातों से उड़े 3.25 लाख रुपये वापस आए

Sun, 15 Mar 2020 05:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : GoHacking
विज्ञापन
कानपुर में पिछले दो माह में साइबर ठगी के शिकार हुए 17 लोगों ने शिकायत दर्ज कराने में तेजी दिखाई, तो उनके खातों से उड़े 3.25 लाख रुपये उन्हें वापस मिल गए।   
विज्ञापन


जनवरी से अब तक साइबर ठगी की 196 शिकायतें साइबर सेल में पहुंची हैं। साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर लान सिंह ने बताया कि इनमें से 17 मामलों में पीड़ितों ने ठगी होने के 72 घंटे के भीतर साइबर सेल या स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई।

साथ ही संबंधित बैंक और आरबीआई को भी सूचना दी। इसी के आधार पर बैंक को उनके पैसे लौटाने पड़े। इसमें आनंद विहार निवासी हिमांशु माथुर के 20 हजार, गीता नगर के शिवम शुक्ला के 73 हजार, बिल्हौर के अवधेश के 20 हजार,  रतनलाल नगर के अमित अरोड़ा के 53 हजार रुपए समेत अन्य लोगों की रकम शामिल है।
विज्ञापन

 

खाते से रुपये हों पार तो इन नंबरों पर संपर्क करें
- साइबर सेल प्रभारी 7839863374
- एसपी क्राइम 9454401073
- नजदीकी पुलिस स्टेशन
- ईमेल करें- cybercrime.kn-up@gov.in
- जिस बैंक में खाता है, उसमें तुरंत शिकायत करें
विज्ञापन

बरतें सावधानियां
- फोन पर किसी से भी बैंक खाते, क्रेडिट, डेबिट कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें
- एनी डेस्क, टीम व्यूवर, क्विक सपोर्ट जैसे एप डाउनलोड न करें
- गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने के बजाय संबंधित बैंक का एप डाउनलोड कर उससे कस्टमर केयर नंबर निकालें
- लॉटरी या इनाम जीतने का दावा करने वाले मैसेज का जवाब न दें
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें