फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के खिलाफ परिवादः अब 25 जनवरी को होगी सुनवाई, ये है मामला

Thu, 03 Jan 2019 09:03 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन
राफेल सौदे मेें प्रधानमंत्री पर गलत टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर यूपी के उन्नाव जिले में कोर्ट में दाखिल हुए परिवाद मामले की सुनवाई अब 23 दिन बाद होगी। न्यायाधीश के छुट्टी पर होने से परिवाद दाखिल करने वाले अधिवक्ता और उनके चार गवाहों के बयान नहीं हो सके। बयान के बाद ही परिवाद पर फैसला लिया जाना है। 
विज्ञापन


राफेल सौदा मामले में 14 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी को गलत बताते हुए शुक्लागंज के मनोहर नगर निवासी विश्व हिंदू महासंघ के शुक्लागंज प्रभारी अमित मिश्रा ने 20 दिसंबर को न्यायालय में चार गवाहों के साथ मिलकर परिवाद दाखिल किया था। जिसमें ध्वज तिवारी, संजय पांडेय, मुकुल तिवारी, अवधेश त्रिवेदी गवाह हैं।

परिवाद को न्यायाधीश अलोक यादव ने स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 2 जनवरी की तारीख तय की थी। बुधवार को न्यायाधीश के छुट्टी पर होने से बयान नहीं हो सके। बयान के लिए अब 25 जनवरी की तारीख दी गई है। बयान के बाद ही परिवाद पर आगे का फैसला लिया जाएगा। अधिवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि परिवाद में बयान के लिए 25 जनवरी तारीख मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें