फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जीएसटी राशि जमा न करने का आरोप, दवा सप्लायर पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उन्नाव के मेडिकल स्टोर संचालक ने बिरहाना रोड के होलसेल दवा सप्लायर पर जीएसटी राशि जमा न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोर्ट से गुहार लगाकर कलक्टरगंज थाने में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने वर्ष 2019-20 और 2020-21 के दौरान बिरहाना रोड दवा मार्केट में आफाक अहमद गुडवेज फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर्स से दवाओं की खरीद की थी। आरोप है कि दवाओं की खरीद के दौरान उन्होंने जीएसटी समेत पूरी भुगतान राशि सप्लायर को अदा की थी। आरोप है कि 30 अगस्त 2024 को राज्य कर अधिकारी, जीएसटी उन्नाव की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हीं दोनों वर्षों के कर बकाया और दंडात्मक राशि जमा करने के निर्देश दिए गए। सीए से जांच कराने पर पता चला कि सप्लायर को जीएसटी की राशि का भुगतान किया था, लेकिन उक्त राशि विभाग में जमा ही नहीं की गई। कलक्टरगंज थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दवा सप्लायर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें