फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा 19 को

Thu, 03 Jul 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा और प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियां बोर्ड ने तय कर दी हैं। अकबरपुर इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटर की इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा 19 जुलाई को होगी। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह पाली में 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर में 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य बोर्ड की वेबसाइट www.upmps.edu.in से पंजीकृत परीक्षार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रति हस्ताक्षरित कर परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।
इसी प्रकार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा भी अकबरपुर इंटर कॉलेज केंद्र पर होंगी। 11 व 12 जुलाई को केंद्र पर प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। डीआईओएस बृजभूषण चौधरी ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थी 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर अवश्य पहुंच जाएं। प्रयोगात्मक परीक्षा में हाईस्कूल में आंतरिक मूल्यांकन के विषय वार अंकों की सूची व इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा के प्राप्ताकों से संबंधित ओएमआर सीट को क्षेत्रीय कार्यालय में 16 जुलाई तक उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें