फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कंपनी सेक्रेटरी के पास ट्रिब्यूनल, रेरा, सोशल ऑडिटर क्षेत्र में भी अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कंपनी सेक्रेटरी के लिए ट्रिब्यूनल, रेरा, सोशल ऑडिटर के क्षेत्र में भी अवसर हैं। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉसबिलिटी (सीएसआर) के तहत पर्यावरण और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा आदि के लिए भी कार्य कर सकते हैं। यह जानकारी शनिवार को भारतीय कंपनी सचिव संस्थान कानपुर चैप्टर की तरफ से आयोजित सेमिनार में दी गई।
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित एक होटल में कॉरपोरेट गवर्नेंस इन ट्रांजिशन: अपरच्युनिटी फॉर कंपनी सेक्रेट्रीज इन एनसीएलटी और ईएसजी विषय पर हुई सेमिनार में मुख्य अतिथि जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के परियोजना निदेशक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सीएस कंपनी, इसके निदेशक मंडल, शेयरधारकों और सरकारी निकायों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।

विशिष्ट अतिथि प्रिंस कुमार ने कंपनी सचिव के कार्यों की जानकारी दी। आईसीएसआई के काउंसिल मेंबर सीएस सुरेश पांडेय, रीजनल काउंसिल मेंबर सीएस जतिन ने भी विचार रखे। संचालन सीएस जाग्रति मिश्रा ने किया। इसमें भारतीय कंपनी सचिव संस्थान कानपुर चैप्टर के वाइस चेयरमैन सीएस आशीष बंसल, सचिव सीएस ईशा कपूर, वैभव अग्निहोत्री, रीना जाखोडिया, अभिनव अग्रवाल, मनोज यादव, मनीष शुक्ला, राहुल मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें