कानपुर में अमर उजाला, सीएसए और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय ‘उत्थान: अ स्टार्टअप निर्माण’ एग्रिप्रिन्योरशिप कॉन्क्लेव में कानपुर के कई स्कूल और कॉलेजों के छात्रों ने आइडिएशन, फंड रेजिंग और सॉफ्ट स्किल की कार्यशाला में शिरकत की।
आइडिएशन कार्यशाला में डॉ. गौर हरि सिंहानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (जीएचएस-आईएमआर) के निदेशक प्रो. राकेश प्रेमी ने स्टार्टअप के लिए आइडिया के साथ प्रबंधन को भी जरूरी बताया।