फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव जिला अस्पताल में बेंच को लेकर हंगामा, सफाई कर्मी से नोकझोंक

Wed, 28 Aug 2019 08:30 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कुछ इस तरह मरीज को घेरकर बैठते हैं तीमारदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तीमारदारों की सुविधा के लिए रखवाई गई बेंच ने स्वास्थ्य कर्मियों की ही मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बेंच रखे जाने के बाद अब तीमारदार मरीज को घेरकर बैठ जाते हैं। बुधवार दोपहर जब सफाई कर्मी ने इस पर आपत्ति जताई तो तीमारदारों ने नोकझोंक शुरू कर दी। सफाई कर्मी के विरोध करने पर वह हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज के बेड के बगल में अभी तक स्टूल रखा जाता था। जिस पर मरीज का एक तीमारदार बैठता था। हाल ही में अस्पताल प्रशासन ने प्रत्येक बेड के बगल में एक बेंच रखवा दी। इसके साथ ही एक बार में मरीज के साथ सिर्फ दो तीमारदारों के रुकने का भी नियम बना दिया था। हालांकि इस नियम का पालन नहीं हो पा रहा है।

बेंच रखने के बाद से अब बड़ी संख्या में तीमारदार मरीज के पास ही रुके रहते हैं। इस दौरान जब डॉक्टर राउंड पर आते हैं तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बुधवार दोपहर इमरजेंसी वार्ड में सफाई के दौरान एक कर्मी ने तीमारदारों से वार्ड से बाहर जाने की बात कही। इस पर तीमारदार भड़क उठे।
विज्ञापन


उन्होंने सफाई कर्मी से नोकझोंक की और हंगामा करने लगे। मामला बढ़ने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रत्येक मरीज के साथ सिर्फ दो तीमारदारों को रोका जबकि अन्य को वार्ड से बाहर करा दिया। सीएमएस डा. एम लाल ने बताया कि अव्यवस्था से बचने के लिए अब एक मरीज के साथ सिर्फ दो तीमारदारों को ही रुकने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें