फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: थाने में किया हंगामा, सड़क जाम की कोशिश पर शांतिभंग की कार्रवाई

Sat, 18 Jul 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। जमानतगीरों के सत्यापित अभिलेख लेने डेरापुर थाने आए युवक ने अभिलेख न मिलने पर हंगामा किया। सड़क जाम करने का प्रयास किया। साथ ही थाना के मुंशी पर रुपये मांगने का आरोप लगाए। पुलिस ने एक युवक को पकड़ कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डेरापुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि खिरवां निवासी जयवीर सिंह किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में जेल में बंद हैं। न्यायालय से जमानत स्वीकृत होने के बाद जमानतगीरों के अभिलेख सत्यापन के लिए डेरापुर थाने भेजे गए थे। खिरवां गांव कांधी चौकी क्षेत्र में होने के कारण सत्यापन की जिम्मेदारी चौकी प्रभारी को सौंपी गई थी। शुक्रवार सुबह औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के परहरा गांव निवासी मनोज सिंह अपनी पत्नी रूबी के साथ थाने पहुंचा और डाक मुंशी सतीश से सत्यापन संबंधी अभिलेख मांगे।
इस पर मुंशी ने सरकारी अभिलेख किसी भी व्यक्ति को देने की जगह नियमानुसार संबंधित चौकी प्रभारी को डाक के माध्यम से भेजे जाने की बात कही। इस बात से नाराज मनोज सिंह ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया। उसने डाक मुंशी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया और थाने के मुख्य गेट के सामने सड़क पर लेटकर जाम लगाने की कोशिश की। रुपये मांगने का आरोप गलत है। हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें