Kanpur News: वोट न डालने देने के मामले का आयोग ने संज्ञान लिया। आयोग की निर्देशानुसार, एसआई अरुण सिंह और राकेश नादर निलंबित किए गए हैं। मतदाता को वापस करने का वीडियो वायरल हुआ था।
कानपुर में सीसामऊ उपचुनाव के दौरान मतदाता को वोट डालने से रोकने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। चुनाव आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए एसआई अरुण सिंह और राकेश नादर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद की गई, जिसमें मतदाता को मतदान केंद्र से वापस भेजते हुए देखा गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर सख्त आपत्ति जताते हुए आयोग से शिकायत की थी।
चुनाव आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जाए। इस घटना के बाद क्षेत्र में माहौल गरम है और प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।