Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में हाईवे पर कोहरे की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के हाईवे पर कोहरे की वजह से आपस में कई वाहन टकरा गए। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे एनएच-दो पर पैनम फैक्टरी के पास हुए हैं, जहां दोनों लेन पर गाड़ियां टकराई हैं।
विज्ञापन
घायलों में रामबालक (20) पुत्र दयाराम निवासी अकबरपुर, हरिश्चंद्र (34) पुत्र भोला सिंह निवासी इटावा और जैद (30) पुत्र हामिद खान निवासी इटावा को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। ये सभी चालक व क्लीनर हैं। पुलिस ने गाड़ियों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया है।