फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आइए... बेजुबान परिंदों की भूख-प्यास का रखें ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गर्मियों में बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था के जिले के कई लोग जागरूक हैं। कई जगहों पर पानी के पात्र रखवाए गए हैं तो कई जगह पक्षियों के दाने के लिए विशेष प्रकार के पात्रों को बनवाकर लगवाया गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग इसके लिए जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन




100 दाना पात्रों को रखवाएगा रक्तदाता समूह
1- अमर उजाला की मुहिम में शामिल होते हुए रक्तदाता समूह इटावा की ओर से पक्षियों के लिए विशेष प्रकार के चिड़िया घर बनाए गए हैं। इन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाईओवर के नीचे लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समूह के शरद तिवारी ने बताया कि कुल 100 पात्र बनवाए गए हैं जिन्हें इटावा से औरैया के बीच लगभग 45 फ्लाईओवर के नीचे लगवाया जाएगा। इसमें पक्षियों के समय-समय पर दाना की व्यवस्था भी की जाएगी।




पक्षियों के पेयजल के लिए छत पर रखे पात्र
2- निवाड़ीकला निवासी राजू दीक्षित ने अपने घर की छत पर बीते कई वर्ष से मोर व अन्य पक्षियों के लिए मिट्टी के पात्र रखे हैं। इसमें वह दिन में कई बार ताजा पानी भर देते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में मोर की संख्या काफी अधिक है। गर्मी में पानी की किल्लत से सभी परेशान है। बताया कि मोर कभी गंदा पानी पीता है ऐसे में वह प्रतिदिन कई बार इन पात्रों को भर देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने खेतों पर भी पानी के पात्र रखे हुए हैं।
विज्ञापन



आप भी बन सकते हैं भागीदार

पशु-पक्षियों को इस तकलीफ से निजात दिलाने के अभियान में आप भी भागीदार बन सकते हैं। शहर की कॉलोनियों, स्कूलों व संस्थाओं से लेकर सोसायटी में अभियान चलाकर दाना-पानी के लिए पात्र रखवाए जाएंगे। आप भी इस मुहिम से जुड़ना चाहते हैं तो दाना-पानी की व्यवस्था करते हुए सेल्फी मोबाइल नंबर 95280 31737 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं। चुनिंदा तस्वीरों को हम अगले अंक में प्रकाशित करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें