फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छापा मार कर नष्ट कराई रंगीन मिठाई व मिलावटी खोया

Sat, 08 Aug 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कंचौसी व मानेपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की। दो मिठाई दुकानों से अत्यधिक रंगीन लड्डू, जलेबी व रंगीन छेना (कुल 40 किलो मिठाई) नष्ट कराई। वहीं, खोयाभट्टी पर मिलावटी 11 किलो खोया नष्ट कराने के साथ घी, दूध, रिफाइंड व खोया का एक-एक नमूना भरा।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय रामअवतार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी से की गई शिकायत के क्रम में शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों व स्थानीय पुलिस के साथ डेरापुर के मानेपुर में मुनेश कुमार की खोया भट्ठी पर छापा मारा। यहां चार नमूने लिए गए। मिलावटी होने के संदेश पर 11 किलोग्राम खोया मूल्य करीब 2750 रुपये नष्ट कराया गया।
इसके साथ ही सिठमरा में रामलखन की मिठाई दुकान से करीब तीन हजार रुपये मूल्य के रंगीन लड्डू व जलेबी कुल 20 किलो नष्ट कराई गई। राजकुमार की दुकान से 2250 रुपये मूल्य का 15 किलो रंगीन लड्डू नष्ट कराया गया। वहीं, 1500 रुपये मूल्य का पांच किलो रंगीन छेना नष्ट कराया गया। फास्ट फूड दुकानों से रंगीन चिप्स, फिंगर व सोयाबीन आदि भी नष्ट कराई गई। नमूनों की जांच रिपोर्ट के अनुुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें