फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किड्स नाइट में रंगारंग प्रस्तुतियों ने मन मोहा

विज्ञापन
सैफई विवि में आयोजित सामूहिक नृत्य में शामिल छात्राएं। संवादफोटो 33:::सैफई विवि में आयोजित सामू - फोटो : सैफई विवि में आयोजित सामूहिक नृत्य में शामिल छात्राएं। संवादफोटो 33:::सैफई विवि में आयोजित सामूहिक नृत्य में शामिल छात्राएं।
विज्ञापन
सैफई। उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एग्जॉड्रियम-2024 के तहत आयोजित फैकल्टी किड्स नाइट में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। इस आयोजन में बच्चों ने गायन, नृत्य, नाटक और फैशन शो के माध्यम से न केवल अपनी प्रतिभा दिखाई, बल्कि सामाजिक मुद्दों और विभिन्न सांस्कृतिक धरोहरों का संदेश भी दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भरत नाट्यम और फैशन शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। विशेष रूप से बच्चाें की ओर से प्रस्तुत भरतनाट्यम पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और सराहना की। एकल नृत्य में आइरिस वर्मा, दक्षिता, सृष्टि, प्रज्ञा, ओजस्वी, पिहू, अगरिमा, संस्कृति, मंशा, आहना और कृषा ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
सामूहिक नृत्य में आदित्रि और ओसू के ग्रुप तथा नित्या जॉय के ग्रुप के डांस ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डांस जोड़ी में इशू और सूर्यान्शु ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। संगीत कार्यक्रम में आयुष कृष्णा ने पियानो पर अपनी अद्भुत प्रस्तुति से समां बांध दिया। जबकि सौरिश के एकल गीत ने खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. नरेश पाल सिंह और सामाजिक-सांस्कृतिक समिति की चेयरमैन डॉ. कीर्ति जायसवाल ने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों को विकसित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में डॉ. नुपूर मित्तल, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. सोनिया विश्वकर्मा, डॉ. राजमंगल यादव, डॉ. सुगंधी शर्मा, और डॉ. गणेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें