फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर चिड़ियाघर में जल्द दिखेंगी रंग-बिरंगी पहाड़ी तितलियां, दो हेक्टेयर में तितली पार्क का निर्माण शुरू

Wed, 06 Jan 2021 01:17 AM IST
शिखा पांडेय रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर में दर्शकों को जल्द ही रंग-बिरंगी पहाड़ी तितलियां भी देखने को मिलेंगी। तितली पार्क का निर्माण शुरू करा दिया गया है। अप्रैल-2021 में इसे पूरा करने की तैयारी है। निर्माण में 1.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


चिड़ियाघर में 2016 में दो हेक्टेयर में तितली पार्क बनाने की स्वीकृति शासन से मिल गई थी। बाउंड्री और पाथ निर्माण के बाद आपस में विवाद शुरू हो गया था। इस कारण काम रुका पड़ा था। अब काम फिर से शुरू हो चुका है। 1.42 करोड़ रुपये प्राप्त भी हो चुके हैं।

पार्क के अंदर दो पाली हाउस तैयार किए जा रहे हैं। इनमें होस्ट प्लांट के 150 गमले रखे जाएंगे, जिसमें नींबू, करौंदा, अनार, लेमन ग्रास समेत कई तरह के फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। तितलियां इन्हीं में मंडराती रहेंगी। पार्क के अंदर झरना, पाथ-वे, ईको हट भी बनेगा, जहां लोग बैठ सकेंगे।
विज्ञापन


तितलियों की ये प्रजातियां आएंगी
पी ब्लू, पायनियर, पिकॉक फैंसी, प्लेन टाइगर, स्टिप्ड टाइगर, कॉमन वंडरर, लाइम बटरफ्लाई, कॉमन इमीग्लेंट, कारर्बेस व्हाइट, कॉमन लेपर्ड, कॉमन क्रू, जेब्रा ब्लू, फॉरगेट मी नाट जैसी तितलियों की 40 प्रजातियां यहां देखने को मिलेंगी।

इतना शुल्क लगेगा
चिड़ियाघर में तितली पार्क घूमने के लिए दर्शकों को अलग से शुल्क अदा करना होगा। बड़ों को 20 रुपये और 12 साल तक के बच्चों का 10 रुपये शुल्क लगेगा। मुख्य द्वार पर अलग से काउंटर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें