फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण: चाय, सब्जी और रिक्शे वालों से भी सहयोग लेगा विहिप, निधि समर्पण अभियान की तैयारी शुरू

Wed, 06 Jan 2021 12:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की तरफ से 15 जनवरी से शुरू किए जाने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण व संपर्क अभियान के तहत हर एक व्यक्ति से आर्थिक सहयोग लिया जाएगा। तय किया गया है कि सब्जी वाले, चाय वाले, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शे वाले, छात्रों से भी राम मंदिर के लिए सहयोग मांगा जाएगा।
विज्ञापन


अभियान प्रांत के पूरे 21 जनपदों में चलेगा। मंगलवार को इस अभियान की तैयारी को लेकर बस्ती-बस्ती टोलियां बनाने का काम शुरू किया गया। इसके लिए कार्यकर्ताओं की सूची भी बनाई जा रही है। इसमें बौद्ध, जैन, सिख व अन्य धार्मिक, सामाजिक, व्यापारी, औद्योगिक, अधिवक्ता, खिलाड़ी, लेखन और अपने क्षेत्रों के चर्चित लोगों को शामिल किया जाएगा।

परिषद के प्रांतीय सह मंत्री दीनदयाल गौड़ ने बताया कि सोशल मीडिया के सभी संसाधन फेसबुक, ट्विटर इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप के माध्यम से सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बन रही है। जो अभियान को प्रचार-प्रसार करके गति प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


बताया कि हैश टैग के माध्यम से सोशल मीडिया में सक्रिय राम भक्तों की गिनती भी चल रही है। 30 सेकेंड के व्हाट्सएप स्टेटस, राम भजन और राम मंदिर के गीत बनवाए गए हैं। गौड़ ने बताया कि प्रमुख चौराहों, बाजारों, मंदिरों, पर्यटन स्थलों पर होर्डिंग, बैनर और स्टीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी से सहयोग लेने की वजह यह है कि राम मंदिर निर्माण से सभी को जोड़ना है। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों को भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें