फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शीतलहर होगी तेज, कोहरा के साथ गलन बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गंगा के मैदानी इलाकों में शीतलहर, धुंध और कोहरा बढ़ेगा। हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ पहुंच गया है। इसके असर से बारिश होने के साथ ही बर्फबारी बढ़ेगी। इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर आएगा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पिछले दिनों आए पश्चिमी विक्षोभ की बर्फबारी के कारण इस समय ठंड और धुंध-कोहरा बढ़ा हुआ है। नए पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार से आने का अनुमान है।
विज्ञापन

अरब सागर में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से नमी बढ़ गई है। इससे माहौल में गलन हो गई है। सीएसए की मौसम वेधशाला में सुबह की नमी का प्रतिशत 95 रहा है। शुक्रवार को 40 मिनट के लिए धूप निकली है। 19 दिसंबर को धूप का सामान्य औसत छह घंटे है। विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को धूप निकलने की वजह से दिन का पारा 2.2 डिग्री बढ़ा है। सुबह और शाम कोहरा और धुंध रहेगी। इसके साथ ही माहौल में गलन बढ़ेगी।
डॉ. पांडेय ने बताया कि ध्रुवीय हवाएं और जेट स्ट्रीम लगातार आ रही हैं। इससे ठंड बनी हुई। एक-दो दिन बाद नए पश्चिमी विक्षोभ का असर आएगा। उत्तर पश्चिमी हवाओं की निरंतरता बढ़ने से शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा। नमी अधिक होने पर बादल आएंगे और धुंध-कोहरा बढ़ेगा। शुक्रवार सुबह और शाम को कोहरे की चादर घनी होते ही हवाओं की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा हो गई। इससे धुंध तो छंट गई लेकिन ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि तीन-चार दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें