कार्डियोलॉजी संस्थान की इमरजेंसी फुल होने की वजह से डॉक्टरों को दूसरी तरफ के हॉल में बेड डलवाकर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। शुक्रवार को ओपीडी में ढाई हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे। इसी तरह हैलट में मेडिसिन विभाग की इमरजेंसी भी बीते 24 घंटे से फुल है। मरीजों की अधिकता की वजह से शुक्रवार को इसमें चार बेड बढ़ाए गए हैं।
ठंड से दो लोगों की मौत
बिल्हौर क्षेत्र के बरौली चौखंडी गांव निवासी उदय कुमार (30) पुत्र राजनारायण दो दिन पहले सर्दी की चपेट में आ गया था। तभी से परिजन उसका उपचार लगातार करा रहे थे। गुरुवार की रात उदय की सांसे थम गईं। बिल्हौर कस्बे के राजीव नगर मोहल्ला निवासी बुजुर्ग कमरुन (75) भी सर्दी लगने से इंतकाल हो गया।