फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने तोड़ा 44 साल का रिकार्ड

Tue, 15 Dec 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं और गलन ने सोमवार को शहर में 14 दिसंबर की ठंड का 44 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले 44 सालों में 14 दिसंबर की रात इतना कम तापमान (3 डिग्री सेल्सियस) कभी नहीं रहा।
विज्ञापन


सोमवार को रात का पारा 4.7 से गिर कर 3.0 और दिन का पारा 19.0 से बढ़ कर 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि यहां 1971 से रिकार्ड उपलब्ध है और तबसे आज तक 14 दिसंबर की रात कभी इतनी सर्द नहीं रही।

गलन भरी यह ठंड कोहरे और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल रात की सर्दी और बढ़ेगी। सुबह की नमी अधिक होने से इस हफ्ते भी तड़के कोहरा और ओस पड़ेगी। दिन के तापमान और आर्द्रता में भी उतार चढ़ाव दिखेगा। डॉ. दुबे ने बताया कि इस वक्त रात का तापमान सामान्य से तकरीबन आठ डिग्री सेल्सियस कम है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें